Skip to main content

-ब्रायन ट्रेसी के मोटिवेशनल कोट्स

ब्रायन ट्रेसी का जन्म 5 जनवरी 1944 एक कनाडाई-अमरीकन आत्म-विस्वास और प्रेरक सार्वजानिक वक्ता और लेखक है वह सत्तर से अधिक पुष्तकों के लेखक हैं ,जिनका दर्जनों भाषाओँ में अनुवाद किया गया है। उनकी लोकप्रिय पुस्तकें ,अर्न व्हाट यू आर रियली ,इट दैट फ्रॉग! और द साइकोलॉजी ऑफ़ अचीवमेंट है आइये इनके मोटिवेशनल विचारों को जानते हैं।-ब्रायन ट्रेसी के  मोटिवेशनल कोट्स 1 जिंदगी में कॉम्बिनेशन लॉक जैसी जैसी होती है ,बस इसमें अंक ज्यादा होते हैं। अगर आप सही क्रम में सही नंबर घुमाएंगे तो ताला खुल जायेगा। ब्रायन ट्रेसी मैंने पाया है की भाग्य की भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि आप अधिक भाग्य चाहते हैं ,तो ज्यादा जोखिम लें। ज्यादा सक्रीय बनें। ज्यादा बार नजर में आएं। ब्रायन ट्रेसी यहाँ नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने का तीन हिस्सों का सरल फार्मूला बताया जा रहा है : थोड़ी जल्दी आएं ,थोड़ी ज्यादा मेहनत से काम करें और थोड़ी ज्यादा देर तक ऑफिस में रुकें। इस फॉर्मूले का पालन करने पर आप अपने प्रर्तिस्पर्धाओं से आगे निकल जाएंगे की वे आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे। ब्रायन ट्रेसी सेल्सप...

जॉन रॉकफेलर -शहर का सबसे अमीर आदमी

जॉन रॉकफेलर- शहर का सबसे अमीर आदमी एक व्यापारी अपने व्यवसाय में पूरी तरह से असफल हो गया था और क़र्ज़ में डूब गया था। एक बार वह व्यापारी उदास होकर एक बगीचे में बैठा-बैठा अपने बिज़नेस को लेकर चिंतित था की अब तो व्यापार बंद हो जायेगा और यह सोंचकर बहुत निराश था,और सोंच रहा था की काश कोई कंपनी को बंद होने से बचा ले।

तभी एक बूढ़ा आदमी उसके पास आकर उसके बेंच पे बैठ गया और उस उदाश व्यापारी की तरफ देखकर बोला-आप बहुत चिंतित लग रहे हैं ,क्या आप अपनी समस्या बता सकते हैं मुझे ? शायद मैं आपकी कुछ मदद कर सकूँ ?

व्यवसायी ने अपनी समस्या उस बूढ़े व्यक्ति को सुनाई और व्यवसायी की समस्या सुनकर बूढ़ा व्यक्ति ने अपनी जेब से चेक बुक निकाला और एक चेक पे अपना दस्तखत करके उस व्यवसायी को दे दिया और कहा-तुम यह चेक रखो ,एक वर्ष बाद हम यहाँ फिर मिलेंगे तो तुम मुझे पैसे वापस लौटा देना।

व्यवसायी ने चेक देखा तो उसकी आंख्ने फटी रह गई - उसके हाथ 50 लाख का चेक था जिस पर उस सहर का सबसे अमीर आदमी जॉन रॉकफेलर के साइन थे।

उस व्यवसायी को विस्वास नहीं हो पा रहा था की वह बूढ़ा आदमी  नहीं बल्कि उस शहर का सबसे अमीर आदमी जॉन रॉकफेलर था।

वह अपने चेक के ऊपर से नजर हटाया और फिर से उस आदमी के तरफ देखना चाहा तबतक वह व्यक्ति जा चूका था। व्यवसायी बहुत खुस था अब उसकी साडी चिंताएं समाप्त हो गई है और अब वह इन पैसों से अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा कर देगा।

लेकिन उसने निर्णय किया की वह चेक को तभी इस्तेमाल करेगा जब उसे इसकी बहुत जरुरत होगी और उसके पास कोई और दूसरा उपाय या रास्ता नहीं होगा।

उस व्यक्ति की निराशा और चिंताएं दूर हो चुकी थी। अब वह निडर होकर अपने व्यवसाय को नए आत्मविश्वास के साथ चलाने लगा क्यूंकि उसके पास 50 लाख रुपये का चेक था जो जरूरत के समय वह इस्तेमाल कर सकता था सकता था।

उसने कुछ समय में ही कुछ अच्छे व्यापारियों के साथ अच्छे समझौते किये जिससे धिरे-धीरे उसका व्यवसाय फिर से अच्छा चलने लगा और उसने उस चेक का इस्तेमाल किये बिना अपना सारा क़र्ज़ चूका दिया और अपने व्यापार में भी सफल हो गया।


ठीक एक वर्ष बाद वह व्यवसायी वही चेक लेकर उस बगीचे में जा पहुंचा जहाँ एक वर्ष पहले वह बूढ़ा आदमी उससे मिला था।

वहां उसे वह बूढ़ा आदमी मिला,व्यवसायी ने चेक वापस करते हुए कहा-धन्यवाद आपका आपने बुरे समय में मेरी मदद की। आपने इस चेक को देकर इतनी हिम्मत दी की मेरा व्यवसाय फिर से खड़ा हो गया और मुझे इस चेक का उपयोग करने की कभी जरुरत ही नहीं पड़ी।

वह अपनी बात पूरी करता तभी वहां पर पास ही के पागलखाने से कुछ कर्मचारी आ पहुंचे और उस बूढ़े आदमी को पकड़कर पागल खाने ले जाने लगा।

यह देखकर व्यवसायी ने कहा-यह आप क्या लार रहे हैं ?आप जानते हैं यह कौन हैं ?
यह इस शहर के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन रॉकफेलर है।
पागलखाने के कर्मचारी ने कहा-यह तो पागल है जो खुद को जॉन रॉकफेलर समझता है। यह हमेशा भागकर इस बगीचे में आ जाता है और लोगों से कहता है की वह इस शहर का मशहुर व्यक्ति जॉन रॉकफेलर है। हमें लगता है की इसने आपको भी बेवकूफ बनाया होगा।
वह व्यव्सायी पागलखाने के कर्मचारी की बातें सुनकर सुन्न हो गया। उसे यकीं नहीं पा रहा था की वह व्यक्ति जॉन रॉकफेलर नहीं था। और एक वर्ष जिस चेक के दम पर वह आराम से अपने व्यवसाय में जोखिमें उठा रहा था वह नकली चेक था।

वह काफी देर सोंचता रहा ,फिर उसे समझ में आया की वह उस पैसे के दम पर उसने अपना व्यवसाय वापस खड़ा किया है बल्कि यह तो निडरता और आत्मविश्वास था जो उसके भीतर ही था।

शिक्षा - हमारे भीतर समस्त ब्रह्माण्ड की शक्ति निहित है और जिसके दम पर हम कुछ भी कर सकते हैं लेकिन समस्या यह की हम कभी-कभी नकरात्मकता ,निराशा और डर के अन्धकार में इतना डूब जाते हैं की हम भूल जाते हैं अपने क्षमतओं और ताकतों को।
हमारे भीतर असीमित शक्ति है जो अन्धकार को पल भर में दूर कर सकती है। जब हम आत्मविश्वास और निडरता का रास्ता चुनते हैं तो सारी रुकावटें खत्म हो जाती हैं।

Comments

  1. Harrah's Cherokee Casino Resort - Mapyro
    The hotel at Harrah's 천안 출장샵 Cherokee Casino Resort is located in the 구미 출장안마 heart of the Great Smoky Mountains and is 세종특별자치 출장마사지 connected to two ranches by a 사천 출장샵 10-lane paved 과천 출장마사지

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

A B C of नेटवर्क मार्केटिंग

नेटवर्क मार्केटिंग A B C नेटवर्क मार्केटिंग का सेक्टर बहुत बहुत बड़ा है पर अभी लोगों का सोंच सकरात्मक नहीं है नेटवर्क इंडस्ट्री को लेकर इसलिए अभी इसमें जो कोई भी सफलता लेना चाहे तो आसानी से ले सकता है क्यूंकि अभी कॉम्पिटिशन नहीं है। इसलिए अभी ऐसी कंपनी का नाम जैसे ही आपके कानों में पड़े तो जरूर कंपनी के बारे में जाँच परख कर जरूर आएं। पर आ[पको इसका abc समझना भी जरुरी है। A = ऐटिटूड ( नजरिया)-सकरात्मक सोंच की जगह कोई नहीं ले सकता है। लोग उनके साथ मिलना जुलना पसंद करते हैं जो उनको अच्छा अहसास कराये ,वो जायदा अच्छे हैं जो कहते हैं कुछ तो मिला ,किसी को तो इतना भी नहीं बजाय कम्प्लेन करने के खुश रहते हैं आधा भी पाकर। बहुत कुछ ऐसा है जिसपे आपका कण्ट्रोल न हो पर सकरात्मक रवैया पर है इसलिए हमेशा सकरात्मक बने रहें। बड़े नेटवर्क के लिए आपका हर समय सकरात्मक रवैया जरुरी है। कैंसर का का आप इलाज ढूंढ सकते हैं क्यूंकि आपको पता चल गया है की आपको किसी ने  कहा है लेकिन डाइबेटीइज  का क्या ? कुछ लोग हमारे आपके पास भी डाइबेटीइज की तरह ही होने हैं नकरात्मक इनका इलाज हम नहीं कर ...

विस्वास हासिल करने का अचूक तरीका

आज के पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप किसी भी इंसान का विस्वास हासील कैसे कर सकते हैं ? विस्वास के  काबिल बनें। असली टेस्ट यह नहीं है की क्या सामने वाला विस्वास करेगा ,बल्कि साली टेस्ट यह है क्या आपको इस पर विस्वास है ? जबकि गलती हम यह करते हैं की दुनिया को समझने की कोसिस करते हैं पर कहीं-न-कहीं शक हमारे दिमाग भी रहता है। अपने आप में विस्वास जगाने के लिए दूसरों का विस्वास हासिल करने का अनिवार्य नियम है-  अपने बिज़नेस का ज्ञान रखिये।  ..आधा-अधूरा  नहीं पूरा रखना होगा ,याद रखें आपके प्रोडक्ट्स की जितनी ज्ञान होगी जीत उतनी आसान होगी क्यूंकि आपके जंग के वही असली हथियार है -ज्ञान। चलते रहिये और ज्ञान बढ़ाते रहिये। दूसरों के विस्वास को जितने और बनाये रखने का एक और तेज तरीका विश्व के महान कूटनीतिज्ञ बेंजमिन फ्रेंक्लिन के नियम  का  पालन करना है- मैं कभी किसी के बारे में जितना अच्छा बोल सकता हूँ ,अच्छा बोलूंगा। अपने प्रतिद्विंदि का भी तारीफ करूँगा। अतिश्योक्ति के बजाय अंडरस्टेटमेंट या न्यूनोक्ति की आदत डालें। कार्ल की यह फिलॉसोफी याद रखें :...

लोगों को कैसे प्रभावित करें ?

लोगों को कैसे प्रभावित करें ? हर किसी का प्रभाव होता है और आपका प्रभाव सभी लोगों पर बराबर नहीं पड़ता है। आपका सकरात्मक प्रभाव लोगों का जीवन और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। प्रभाव डालने वाले व्यक्ति में  लोगों के प्रति समग्रता होती है और वास्तविक समग्रता विकाऊ नहीं होती है। समगर्ता छोटी-छोटी बातों से जुडी होती है। समग्रता को विकसित करने व बनाए रखने के लिए लगातार ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। समग्रता एक अंदरूनी कार्य है। समग्रता परिस्थितियों से निर्धारित नहीं होती है ,समग्रता उपलब्धियों पर आधारित नहीं होता है ,सगर्ता का अर्थ प्रतिष्ठा नहीं होता है। हर किसी का प्रभाव होता है और आपका प्रभाव सभी लोगों पर बराबर नहीं पड़ता है। आपका सकरात्मक प्रभाव लोगों का जीवन और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। प्रभाव डालने वाले व्यक्ति में लोगों के प्रति समग्रता होती है और वास्तविक समग्रता विकाऊ नहीं होती है। सगर्ता छोटी-छोटी बातों से जुडी होती है। समग्रता को विकसित करने व बनाए रखने के लिए लगातार ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। समग्रता एक अंदरूनी कार्य है। समग्रता परिस्थितियों से निर्ध...