Skip to main content

-ब्रायन ट्रेसी के मोटिवेशनल कोट्स

ब्रायन ट्रेसी का जन्म 5 जनवरी 1944 एक कनाडाई-अमरीकन आत्म-विस्वास और प्रेरक सार्वजानिक वक्ता और लेखक है वह सत्तर से अधिक पुष्तकों के लेखक हैं ,जिनका दर्जनों भाषाओँ में अनुवाद किया गया है। उनकी लोकप्रिय पुस्तकें ,अर्न व्हाट यू आर रियली ,इट दैट फ्रॉग! और द साइकोलॉजी ऑफ़ अचीवमेंट है आइये इनके मोटिवेशनल विचारों को जानते हैं।-ब्रायन ट्रेसी के  मोटिवेशनल कोट्स 1 जिंदगी में कॉम्बिनेशन लॉक जैसी जैसी होती है ,बस इसमें अंक ज्यादा होते हैं। अगर आप सही क्रम में सही नंबर घुमाएंगे तो ताला खुल जायेगा। ब्रायन ट्रेसी मैंने पाया है की भाग्य की भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि आप अधिक भाग्य चाहते हैं ,तो ज्यादा जोखिम लें। ज्यादा सक्रीय बनें। ज्यादा बार नजर में आएं। ब्रायन ट्रेसी यहाँ नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने का तीन हिस्सों का सरल फार्मूला बताया जा रहा है : थोड़ी जल्दी आएं ,थोड़ी ज्यादा मेहनत से काम करें और थोड़ी ज्यादा देर तक ऑफिस में रुकें। इस फॉर्मूले का पालन करने पर आप अपने प्रर्तिस्पर्धाओं से आगे निकल जाएंगे की वे आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे। ब्रायन ट्रेसी सेल्सप...

लीडर के अनिवार्य गुण

लीडर के अनिवार्य २१ गुण 

चरित्र - चट्टान की तरह दृढ़ बनें - क्या आपने देखा है की बहुत से प्रतिभाशाली लोग एक निश्चित स्तर की सफलता हासिल करने के बाद अचानक से धड़धड़ाकर गिर गए ? इसका मूल कारण चरित्र है ज़िंदगी में बहुत सी चीज़ों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता हम माता- पिता को चुन नहीं सकते हम अपने जन्म और परवरिश की जगह नहीं चुन सकते हैं , हम अपनी प्रतिभा और आइक़यू को नहीं चुन सकते लेकिन हम अपने चरित्र का चुनाव ख़ुद करते हैं  
जादू : पहली छाप से कामयाबी मिल सकती है जादू का मतलब है लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना दूसरों को आकर्षित करने वाला व्यक्ति बनने के लिए इन सूझाव पर अमल करना चाइए
जीवन से प्रेम करें  
हर व्यक्ति को १० नम्बर दें  
लोगों को आशा दें  
स्वयं को बाँटें  

मुझे आजतक ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं मिला , चाहे उसका पद कितना भी ऊँचा क्यूँ ना हो , जिसने आलोचना के बजाय प्रसंशा के माहौल में बेहतर काम या ज़्यादा प्रयास ना किया हो  
                           - चार्ल्स स्वाब , उद्योगपति  
समर्पण :- यही कर्मठ लोगों को स्वप्नदर्शियों से अलग करता है लोग उन लीडरस का अनुशरण नहीं करते , जो समर्पित नहीं होते समर्पण बहुत सी बातों से झलक सकता है जैसे हि आप अपनी योग्यताओं को बेहतर बनाने के लिए किस तरह काम करते हैं या अपने साथियों के लिए कितना त्याग करते हैं  
संवाद :- इसके बिना आप अकेले ही यात्रा करते हैं लीडर को अपना ज्ञान और विचार दूसरों तक पहुँचाने में समर्थ होना चाइए , ताकि वह उन्हें उत्साहित कर सके और महत्वपूर्ण अनुभव करा सके  
योग्यता :- यदि आप योग्य हैं , तो लोग आएँगे योग्यता का अर्थ लीडर के रूप में इस तरीक़े से बोलना , योजना बनाना और कार्य करना है , ताकि दूसरों को दिख जाए की आपको उस काम का पूरा पूरा ज्ञान है और वे आपका अनुशरणकरने लग जाए  
साहस :- अकेला साहसी व्यक्ति भी बहुमत में होता है साहस एक आंतरिक युद्ध से सुरु होता है आप लीडर के रूप में जिस भी परीक्षा का का सामना करते हैं , वह हर परीक्षा आपके भीतर से सुरु होता है साहस की परीक्षा भी अलग नहीं है मनोचिकित्सक शेलडन कोप ने कहा है - सभी महत्वपूर्ण युद्ध मनुष्य के भीतर लड़े जाते हैं साहस डर का अभाव नहीं है यह तो उस काम को करना है , जिसे करने से आपको डर लगता है  
विवेक :- अनसुलझे रहस्यों को सुलझाए  
एकाग्रता :- यह जितनी पैनी होती है , आप भी उतने ही पैने होंगे यदि आप दो ख़रगोशों का पीछा करेंगे , तो दोनो ही बचकर भाग निकलेंगे  
                                       -  अज्ञात  

उदारता :- जब आपका दीपक किसी दूसरे दीपक को रोशन करता है , तो आपके दीपक को कोई नुक़सान नहीं होता है पाने के लिए आज तक किसी को भी सम्मानित नहीं किया गया सम्मान हमेशा उसी को मिलता है , जिसने कुछ दिया है  
                              - कैलविन कलिज , अमेरिकी राष्ट्रपति 
पहल शक्ति :- इसके बिना आप घर से बाहर क़दम नहीं रख सकते अवसर आपके चारों ओर है बस उसे आपकी पहल की ज़रूरत है  
सुनना :- लोगों के दिल से जुड़ने के लिए अपने कानों का प्रयोग करें एक अच्छा लीडर अनुयायियों को वह सब बताने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है, जो सुनना चाहता है इसके बजाय वह तो उन्हें वह बताने के लिए प्रोत्साहित करता है , जो वह जानना चाहता है  
                            - जॉन सी मैक्स्वेल  
जोश :- जीवन से प्रेम करें जब कोई लीडर किसी से जोश के साथ मिलता है , तो बदले में प्रायः उसे जोश ही मिलता है हल्की फूलकी कोसिस तो कोई भी कर सकता है , लेकिन जब वह प्रबल इक्षा आपके ख़ून में उबाल ले आती है , तो फिर लोगों के लिए आपको रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है जोश उपलब्धि की ओर पहला क़दम है  
सकारात्मक नज़रिया :- अगर आपको यक़ीन है की आप कर सकते हैं तो आप सचमुच कर सकते हैं मेरी पीडी की महानतम खोज यह है की अपने मानशिक नज़रिए को बदलकर मनुष्य अपना जीवन बदल सकता है  
समस्या सुलझाना :- अपनी समस्या को संकट में ना बदलने दें आप किसी भी लीडर के स्तर को उसके द्वारा सुलझाई जाने वाली समस्याओं से नाप सकते हैं वह हमेशा अपनी आकार की समस्या की तलाश करता है  
सम्बंध :- यदि आप चलते हैं , तो वे आपके साथ- साथ चलते हैं लोगों को यह परवाह नहीं होती की आप कितना जानते हैं , जब तक वे यह ना जानते हों की आपको उनकी कितनी परवाह है  
ज़िम्मेदारी :- यदि आप ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं कर सकते हैं , तो आप अपने टीम का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं किसी भी बड़ी सफलता के लिए यह आवस्यक होता है की आप ज़िम्मेदारी स्वीकार करें ....... अंतिम विश्लेषण में , सभी सफल लोगों में यह गुण होता है की उनमें ज़िम्मेदारी लेने के लिए की योग्यता होती है एक लीडर कुछ भी छोड़ सकता है सिवाय अंतिम ज़िम्मेदारी के  
सुरक्षा :- दक्षता कभी भी असुरक्षा के भाव की भरपाई नहीं कर सकती यदि आपको लोगों की ज़रूरत है , तो आप लोगों का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं वह व्यक्ति कभी महान लीडर नहीं बन सकता , जो सारा काम खुदकरना चाहता है या उसे करने का सारा श्रेय ख़ुद लेना चाहता है  
आत्मनुशासन :- आप जिस पहले व्यक्ति का नेतृत्व करते हैं , वह आप स्वयं हैं ख़ुद पर विजय सर्वप्रथम और सर्वश्रेष्ठ जीत है  
सेवा भाव :- आगे पहुँचने के लिए दूसरों को पहले स्थान पर रखें सच्चा लीडर सेवा करता है लोगों की सेवा उनके सर्वश्रेष्ठ हितों की सेवा ऐसा करके हमेशा के लिए लोकप्रिय नहीं हो जाता , हमेशा प्रभावित नहीं कर पाता लेकिन चूँकि सच्चे लीडर व्यक्तिगत प्रशंसा की इक्षा के बजाय प्रेमपूर्ण परवाह की भावनाएँ प्रेरित होते हैं इसलिए वे क़ीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं  
सिखने की योग्यता :- नेतृत्व करने के लिए सिखते रहें यह मान लें की सुनने और पड़ने में बिताया गया समय बोलने वाले पलों से लगभग दस गुणा ज़्यादा मूल्यवान होता है इससे आपको यक़ीन हो जाएगा की आप सिखने और आत्म-सुधार के मार्ग पर निरंतर अग्रशर हैं  
भविष्य- दृष्टि :- आप केवल उसे ही पकड़ सकते हैं , जिसे आप देख सकते हैं भविष्य उन्ही लोगों का है , जो सम्भावनाओं को स्पष्ट होने से पहले ही उन्हें देख सकें भविष्य दृष्टि आपके भीतर से आती है




धन्यवाद दोस्तों
आज का पोस्ट मैंने लिया लेखक जॉन सी मैक्स्वेल के शानदार किताब लीडर के २१ महत्वपूर्ण गुण  
उम्मीद करता हूँ की आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया होगा अगर अच्छा लगा हो तो प्लीज़ लाइक और शेयर करना ना भूलें  





Comments

Popular posts from this blog

A B C of नेटवर्क मार्केटिंग

नेटवर्क मार्केटिंग A B C नेटवर्क मार्केटिंग का सेक्टर बहुत बहुत बड़ा है पर अभी लोगों का सोंच सकरात्मक नहीं है नेटवर्क इंडस्ट्री को लेकर इसलिए अभी इसमें जो कोई भी सफलता लेना चाहे तो आसानी से ले सकता है क्यूंकि अभी कॉम्पिटिशन नहीं है। इसलिए अभी ऐसी कंपनी का नाम जैसे ही आपके कानों में पड़े तो जरूर कंपनी के बारे में जाँच परख कर जरूर आएं। पर आ[पको इसका abc समझना भी जरुरी है। A = ऐटिटूड ( नजरिया)-सकरात्मक सोंच की जगह कोई नहीं ले सकता है। लोग उनके साथ मिलना जुलना पसंद करते हैं जो उनको अच्छा अहसास कराये ,वो जायदा अच्छे हैं जो कहते हैं कुछ तो मिला ,किसी को तो इतना भी नहीं बजाय कम्प्लेन करने के खुश रहते हैं आधा भी पाकर। बहुत कुछ ऐसा है जिसपे आपका कण्ट्रोल न हो पर सकरात्मक रवैया पर है इसलिए हमेशा सकरात्मक बने रहें। बड़े नेटवर्क के लिए आपका हर समय सकरात्मक रवैया जरुरी है। कैंसर का का आप इलाज ढूंढ सकते हैं क्यूंकि आपको पता चल गया है की आपको किसी ने  कहा है लेकिन डाइबेटीइज  का क्या ? कुछ लोग हमारे आपके पास भी डाइबेटीइज की तरह ही होने हैं नकरात्मक इनका इलाज हम नहीं कर ...

विस्वास हासिल करने का अचूक तरीका

आज के पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप किसी भी इंसान का विस्वास हासील कैसे कर सकते हैं ? विस्वास के  काबिल बनें। असली टेस्ट यह नहीं है की क्या सामने वाला विस्वास करेगा ,बल्कि साली टेस्ट यह है क्या आपको इस पर विस्वास है ? जबकि गलती हम यह करते हैं की दुनिया को समझने की कोसिस करते हैं पर कहीं-न-कहीं शक हमारे दिमाग भी रहता है। अपने आप में विस्वास जगाने के लिए दूसरों का विस्वास हासिल करने का अनिवार्य नियम है-  अपने बिज़नेस का ज्ञान रखिये।  ..आधा-अधूरा  नहीं पूरा रखना होगा ,याद रखें आपके प्रोडक्ट्स की जितनी ज्ञान होगी जीत उतनी आसान होगी क्यूंकि आपके जंग के वही असली हथियार है -ज्ञान। चलते रहिये और ज्ञान बढ़ाते रहिये। दूसरों के विस्वास को जितने और बनाये रखने का एक और तेज तरीका विश्व के महान कूटनीतिज्ञ बेंजमिन फ्रेंक्लिन के नियम  का  पालन करना है- मैं कभी किसी के बारे में जितना अच्छा बोल सकता हूँ ,अच्छा बोलूंगा। अपने प्रतिद्विंदि का भी तारीफ करूँगा। अतिश्योक्ति के बजाय अंडरस्टेटमेंट या न्यूनोक्ति की आदत डालें। कार्ल की यह फिलॉसोफी याद रखें :...

लोगों को कैसे प्रभावित करें ?

लोगों को कैसे प्रभावित करें ? हर किसी का प्रभाव होता है और आपका प्रभाव सभी लोगों पर बराबर नहीं पड़ता है। आपका सकरात्मक प्रभाव लोगों का जीवन और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। प्रभाव डालने वाले व्यक्ति में  लोगों के प्रति समग्रता होती है और वास्तविक समग्रता विकाऊ नहीं होती है। समगर्ता छोटी-छोटी बातों से जुडी होती है। समग्रता को विकसित करने व बनाए रखने के लिए लगातार ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। समग्रता एक अंदरूनी कार्य है। समग्रता परिस्थितियों से निर्धारित नहीं होती है ,समग्रता उपलब्धियों पर आधारित नहीं होता है ,सगर्ता का अर्थ प्रतिष्ठा नहीं होता है। हर किसी का प्रभाव होता है और आपका प्रभाव सभी लोगों पर बराबर नहीं पड़ता है। आपका सकरात्मक प्रभाव लोगों का जीवन और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। प्रभाव डालने वाले व्यक्ति में लोगों के प्रति समग्रता होती है और वास्तविक समग्रता विकाऊ नहीं होती है। सगर्ता छोटी-छोटी बातों से जुडी होती है। समग्रता को विकसित करने व बनाए रखने के लिए लगातार ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। समग्रता एक अंदरूनी कार्य है। समग्रता परिस्थितियों से निर्ध...