Skip to main content

-ब्रायन ट्रेसी के मोटिवेशनल कोट्स

ब्रायन ट्रेसी का जन्म 5 जनवरी 1944 एक कनाडाई-अमरीकन आत्म-विस्वास और प्रेरक सार्वजानिक वक्ता और लेखक है वह सत्तर से अधिक पुष्तकों के लेखक हैं ,जिनका दर्जनों भाषाओँ में अनुवाद किया गया है। उनकी लोकप्रिय पुस्तकें ,अर्न व्हाट यू आर रियली ,इट दैट फ्रॉग! और द साइकोलॉजी ऑफ़ अचीवमेंट है आइये इनके मोटिवेशनल विचारों को जानते हैं।-ब्रायन ट्रेसी के  मोटिवेशनल कोट्स 1 जिंदगी में कॉम्बिनेशन लॉक जैसी जैसी होती है ,बस इसमें अंक ज्यादा होते हैं। अगर आप सही क्रम में सही नंबर घुमाएंगे तो ताला खुल जायेगा। ब्रायन ट्रेसी मैंने पाया है की भाग्य की भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि आप अधिक भाग्य चाहते हैं ,तो ज्यादा जोखिम लें। ज्यादा सक्रीय बनें। ज्यादा बार नजर में आएं। ब्रायन ट्रेसी यहाँ नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने का तीन हिस्सों का सरल फार्मूला बताया जा रहा है : थोड़ी जल्दी आएं ,थोड़ी ज्यादा मेहनत से काम करें और थोड़ी ज्यादा देर तक ऑफिस में रुकें। इस फॉर्मूले का पालन करने पर आप अपने प्रर्तिस्पर्धाओं से आगे निकल जाएंगे की वे आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे। ब्रायन ट्रेसी सेल्सप...

क्या कारण है की लोग ध्येय नहीं बनाते।

क्या कारण है की लोग ध्येय नहीं बनाते।

क्या ध्येय वास्तव में जरुरी है ?
बहुत से लोगों के कान में हावर्ड हिल का नाम सुनते ही घंटियाँ बजने लगती है।  वह शायद अब तक का महानतम धनुर्धर ( तीरंदाज ) था।  उसका निशाना इतना अचूक था की उसने धनुष और तीर की सहयता से एक नर हाथी , एक बंगाल के टाइगर और एक भैसें को मार गिराया था वह पहला तीर लक्ष्य के केंद्र पर भेजकर , अगले तीर से उसे छितरा देता था।
अब मेरे अगले कथन से आपकी भौवें छह इंच ऊपर चढ़ जाएँगी। यदि आपका स्वास्थ ठीक है तो आप हॉवर्ड हिल को सर्वश्रेष्ठ दिन भी निशानेबाजी में हरा सकते थे। आप लक्ष्य को हॉवर्ड हिल  मुकाबले अधिक अटलता से वेध सकते थे और हो सकता है की  बच्चों वाले धनुष बाण के अलावा कुछ न चलाया हो तब भी। स्पस्ट है इसके लिए हॉवर्ड हिल के आँखों पर पट्टी बांधकर उसे एक  दो बार घुमाना जरुरी होता। फिर मैं गारंटी दे सकता हूँ की आप उपेक्षा से अधिक अटलता से लक्ष्य भेद देते। मुझे आशा है ,आप सोंच रहे होंगे की यह समानता बेतुकी है और आप कहेंगे , जाहिर है मैं लक्ष्य भेद देता , कोई आदमी लक्ष्य बिना देखे कैसे भेद सकता है ?
यह अच्छा प्रश्न है। अब आपके लिए दूसरा सवाल है यदि हॉवर्ड हिल बिना लक्ष्य को देखे भेद नहीं सकता तो आप कोई लक्स्य रखे बिना कैसे भेद सकते हैं ?

बिना किसी गंतव्य के उस पर पहुंचना उसी तरह मुश्किल है जिस तरह किसी जगह पर बिना जाये वहां से वापिस आना। 

ध्येय अथवा लक्ष्य के बिना कोई पुरुष या महिला वैसे ही है जैसे बिना मार्गदर्शक के जहाज। हर  कोई बहायेगा , चलाएगा नहीं। हर कोई निराशा ,पराजय और विषाद के तटों को प्राप्त होगा। कुछ लोग गतिविधि में कार्य सम्पन्नता का भ्र्म पाल लेते हैं बहुत से लोग यही गलती  करते हैं और परिणाम स्वरुप जीवन के कोष से बहुत थोड़ा सा अंश प्राप्त कर पते हैं बगैर ध्येय के।
ध्येय इतने महत्वपूर्ण है तो लोग ध्येय बनाते क्यों नहीं। एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका में लोग मात्र ३ % लोग ही अपना ध्येय कागज पर उतारते  हैं और भारत में इसका प्रतिसत  आप स्वयं ही सोंच लें की इसका क्या प्रतिसत होगा। क्या कारण है की इतने कम प्रतिसत के लोग ही ध्येय बनाते हैं

इसके  मूल चार कारण  हैं।  पहला ,उन्हें कभी इस बारे में समझाया नहीं गया है ,हाँ बताया गया है पर समझाया नहीं गया। दूसरा उन्हें मालूम नहीं है की यह किस तरह करें। तीसरा ,वे डरते हैं की निर्धारित ध्येय प्राप्त नहीं कर पाएंगे और शर्मिंदा महसूस करेंगे। चौथा , हीन आत्म-छवि।  वे सोंचते ही नहीं की जीवन की अच्छी चीजों के लिए उनमे पात्रता है।  अतः जिस चीज की आपमें पात्रता ही नहीं है उसे लिखनी की परेशानी क्यों उठाई जाये जिसका अर्थ है ( उनके दिमाग में ) की उन्हें नहीं मिलेगा। अब एक शसक्त वक्तब्य के लिए तैयार हो जाइये यदि आप वास्तव में मेहनत  से लग जायेंगे तो इसमें लिखी वर्णित सिद्धांत और पद्धतियां इन चरों को संभाल लेगी।
ध्येय नहीं तो खेल नहीं
आइये , मैं ध्येय के महत्व को बास्केटबॉल चैंपियनशिप के निर्णयात्मक खेल के दृश्य पर नजर दाल कर समजाऊँ।  टीमें अपनी प्रारंभिक तयारी कर लेने के बाद खेल के शारीरिक रूप से तैयार हैं। सरीर में बिजली दौड़ रही और स्पस्ट रूप से एक चैंपियनशिप खेल में जो उत्तेजना होती है उसे खिलाडी महसूस कर रहे हैं। वे अपने ड्रेसिंग रूम में वापस आते हैं और खेल सुरु होने से पहले कोच उन्हें आखरी दिशा निर्देश देता है। बस सब कुछ यही है साथियों आर या पार। आज की रात या तो हम सब जीतेंगे या सब गवां देंगे। शादी में सबसे अच्छे आदमी को कोई याद नहीं रखता और न ही किसी को याद रहता है दूसरे नंबर पर कोण आया। सारा मौसम आज की रात ही है।
खिलाडी इतने जोश में आ जाते हैं की दरवाजों को लगभग  चीरते हुए मैदान पर वापिस पहुँचते हैं। जैसे ही वह मैदान पर पहुँचते हैं तो पूरी तरह से दुबिधा में ठिठक जाते हैं। उनकी कुंठा एवं क्रोध साफ़ दिखाई देते हैं , वे इशारा  करते हैं की मैदान से गोलपोस्ट हटा दिए गए हैं की बिना गोल पोस्ट के स्कोर का पता ही नहीं चलेगा की उन्होंने ठीक गेंद डाली है या नहीं। वे गुस्से से जानना चाहते हैं बिना गोल के मैच कैसे खेला जा जा सकता है। वस्तुतः वे बिना गोल के बास्केटबाल के गेम को खेलने की कोसिस भी नहीं करेंगे। बास्केट बल के लिए गोल महत्वपूर्ण है , है न ? तो फिर आपके बारे में क्या ख्याल है ? क्या आप जीवन के खेल को बिना गोल के खेलने की कोसिस कर रहे हैं ? यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो आपका स्कोर क्या है ?

धन्यवाद् दोस्तों
                  आज का पोस्ट मैंने लिखा है किताब से उस किताब का नाम है शिखर पर मिलेंगे इसके लेखक हैं -जिग जिग्लर।  उम्मीद आपको आज का पोस्ट पसंद आया होगा ,हमें प्रोत्साहित करने के लिए इसे शेयर और कमेंट करना न भूलें।  आप चाहे तो घर बैठे इस किताब को निचे दिए गए लिंक से आर्डर कर सकते हैं।





Comments

Popular posts from this blog

विस्वास हासिल करने का अचूक तरीका

आज के पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप किसी भी इंसान का विस्वास हासील कैसे कर सकते हैं ? विस्वास के  काबिल बनें। असली टेस्ट यह नहीं है की क्या सामने वाला विस्वास करेगा ,बल्कि साली टेस्ट यह है क्या आपको इस पर विस्वास है ? जबकि गलती हम यह करते हैं की दुनिया को समझने की कोसिस करते हैं पर कहीं-न-कहीं शक हमारे दिमाग भी रहता है। अपने आप में विस्वास जगाने के लिए दूसरों का विस्वास हासिल करने का अनिवार्य नियम है-  अपने बिज़नेस का ज्ञान रखिये।  ..आधा-अधूरा  नहीं पूरा रखना होगा ,याद रखें आपके प्रोडक्ट्स की जितनी ज्ञान होगी जीत उतनी आसान होगी क्यूंकि आपके जंग के वही असली हथियार है -ज्ञान। चलते रहिये और ज्ञान बढ़ाते रहिये। दूसरों के विस्वास को जितने और बनाये रखने का एक और तेज तरीका विश्व के महान कूटनीतिज्ञ बेंजमिन फ्रेंक्लिन के नियम  का  पालन करना है- मैं कभी किसी के बारे में जितना अच्छा बोल सकता हूँ ,अच्छा बोलूंगा। अपने प्रतिद्विंदि का भी तारीफ करूँगा। अतिश्योक्ति के बजाय अंडरस्टेटमेंट या न्यूनोक्ति की आदत डालें। कार्ल की यह फिलॉसोफी याद रखें :...

कौन रोएगा आपकी मृत्यु पर ?

कौन रोएगा आपकी मृत्यु पर ? एक बहुत ही बेहतरीन किताब जो किसी भी व्यावसायिक व्यक्ति को आगे बढ़ने और जीवन को और प्रभावशाली तरीके से जीने में मदद करेगी इसे जरूर पढ़ें।  जीवन की त्राश्दी मृत्यु में नहीं बल्कि जीती जी अपने अंतर्मन को मार देने में है।  मैं आपसे वादा कर सकता हूँ की अपनी मृत्यु शैय्या पर जब आपका जीवन रौशनी के अंतिम कगार पर होगा आपको जीवन में जोखिमों का सामना करने के लिए जरा भी अफ़सोस नहीं होगा। बल्कि आपको खेद और दुःख होगा उन खतरों केर लिए जो आपने उठाया नाहिं , हरे धनिया में छिपा है खूबसूरती का राज अगर आप सोंचती हैं की की हरे धनिया का इस्तेमाल केवल चटनी या अन्य रेसिपी में सिर्फ गार्निश के तौर पर किया जाता है ,तो आज आपको बताते हैं धनिया का उपयोग आप अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं। धनिया एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स है। आपके घर में रखा धनिया आपके चेहरे पर ग्लो ला सकता है। बस लेकिन इस बात का ध्यान रखें की आप जब भी आप अपने चेहरे पर प्रयोग करें , ताजी धनिया  का ही प्रयोग करें। धनिये की पाती में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे से पिम्पल्स ,एक्ने और झुर्रियों ...

महान दिन की शुरुआत करें

एक महान दिन की शुरुआत करें -एक महान दिन जीवन अच्छी तरह जिए गए दिनों की मोतियों के हार की पिरोयी गई श्रृंखला से ज्यादा कुछ नहीं होता। महान दिनों के लिए एकाग्र हों,और एक महान दिन का आना तय है।   अपने दिन की शुरुआत 10 चीजें लिखकर करें ,जिनके लिए आपको अपने जीवन में कृतज्ञ होना  है।  ३० मिनटों का समय लेकर  विवेक बढ़ाने वाला साहित्य से कुछ पड़ें ,ताकि आपका नजरिया फिर से बहाल कर सकें और खुद को आप प्रेरित कर सकें।  5 मिनट का समय लेकर अपने दिन की योजना बनाएं और उसके द्वारा एक ऐसा साँचा की रचना करें ,जिसके आधार पर आप दिन के बाकि घंटे बिताएं। इसके अतिरिक्त 3 ऐसे छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें ,जिन्हें आप इस दिन हर हालत में हासिल करेंगें।  ऐसे आहार लें ,जिसे एथिलीट अपने जीवन की सबसे अहम् स्पर्धा की तयारी करते हुए लेगा और प्रयाप्त मात्रा में पानी पियें  अपने दिन के अंत में ,अपने जर्नल में लिखकर गहराई से यह चिंतन करें की आपने इसे कैसे बिताया। अपने कार्यों का मूलयांकन करें और उन क्षेत्रों की पहचान करें, जिन्हें बेहतर करना है।  अपने दिन...