Skip to main content

-ब्रायन ट्रेसी के मोटिवेशनल कोट्स

ब्रायन ट्रेसी का जन्म 5 जनवरी 1944 एक कनाडाई-अमरीकन आत्म-विस्वास और प्रेरक सार्वजानिक वक्ता और लेखक है वह सत्तर से अधिक पुष्तकों के लेखक हैं ,जिनका दर्जनों भाषाओँ में अनुवाद किया गया है। उनकी लोकप्रिय पुस्तकें ,अर्न व्हाट यू आर रियली ,इट दैट फ्रॉग! और द साइकोलॉजी ऑफ़ अचीवमेंट है आइये इनके मोटिवेशनल विचारों को जानते हैं।-ब्रायन ट्रेसी के  मोटिवेशनल कोट्स 1 जिंदगी में कॉम्बिनेशन लॉक जैसी जैसी होती है ,बस इसमें अंक ज्यादा होते हैं। अगर आप सही क्रम में सही नंबर घुमाएंगे तो ताला खुल जायेगा। ब्रायन ट्रेसी मैंने पाया है की भाग्य की भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि आप अधिक भाग्य चाहते हैं ,तो ज्यादा जोखिम लें। ज्यादा सक्रीय बनें। ज्यादा बार नजर में आएं। ब्रायन ट्रेसी यहाँ नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने का तीन हिस्सों का सरल फार्मूला बताया जा रहा है : थोड़ी जल्दी आएं ,थोड़ी ज्यादा मेहनत से काम करें और थोड़ी ज्यादा देर तक ऑफिस में रुकें। इस फॉर्मूले का पालन करने पर आप अपने प्रर्तिस्पर्धाओं से आगे निकल जाएंगे की वे आपकी बराबरी नहीं कर पाएंगे। ब्रायन ट्रेसी सेल्सप...

बॉस और लॉस से छुटकारा

बॉस और लॉस  से छुटकारासच्चाई तो यह है की आदमी  अक्सर डर से जीता रहता है........ नौकरी  में बॉस का डरऔर बिज़नेस व खेती में. लॉस का डर। अगर आपने नेटवर्किंग में अपना नेटवर्क बनाया  तो राजा की तरह जिंदगी जी  सकते हैं। क्या आप स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहते हैं। यदि हाँ ,तो यह मौका आपके लिए है।



यह एक नई सदी है

जब मैं बच्चा था,तो मेरे माता-पिता ने मुझे सफलता का वही फार्मूला सिखाया ,जो शायद आपको भी सिखाया गया होगा :स्कूल जाओ,मेहनत से पढ़ो और अच्छे ग्रेड लाओ,ताकि तुम्हें सुरक्षित ,ऊँची तनख्वाह तथा अन्य लाभ वाली नौकरी मिल सके - इसके बाद तुम्हारी कंपनी तुम्हारी परवाह करेगी।

लेकिन यह औद्योगिक युग की सोंच थी और आजकल हम औद्योगिक युग में नहीं रहते हैं। आपकी कंपनी आपकी परवाह नहीं करेगी। सरकार आपकी परवाह नहीं करेगी। कोई आपकी परवाह नहीं करेगा। यह नई सदी है और इसके नयम बदल गए हैं।

यदि आपने अपने अपनी कंपनी में तरक्की की सीढ़ी चढ़ने में बरसों लगाएं हैं ,तो क्या आपने कभी ठहर कर इस बात पर किया  है कि आपको सामने कौन सा नजारा दिखता  है ? आप पूछते हैं हैं ,कौन सा नजारा ? अपने आगे वाले व्यक्ति का पिछवाड़ा ?आपको बस वही नजर आता है।

अगर आप  अपने बाकि जीवन में भी यही नजारा देखना चाहते हैं तो न तो यह किताब और न शायद नेटवर्क मार्केटिंग आपके लिए है। लेकिन यदि आप किसी का पिछवाड़ा देखते-देखते थक  और उकता चुके हैं ,तो आगे पड़ते रहें।

क्या आपको कम्पनी जगत  भ्रष्टाचार पर गुस्सा आता है ?
क्या आपको बढ़ती महंगाई से परेशान हैं ?
क्या आप बढ़ती बेरोजगारी से परेशान हैं ?


लेकिन मैं आपसे पूछता हूँ ,आप क्या कर सकते हैं ? मुद्दा अर्थव्यवस्था नहीं है। मुद्दा तो आप हैं !

जीवन मुश्किल है। अहम् सवाल तो यह है कि आप इस बारे में क्या करने जा रहे हैं ?शिकायतें करने और अफ़सोस करने से आपका भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। और न ही किसी सरकार ,या कंपनी पर दोष मढ़ने से होगा।


यदि आप एक ठोस भविष्य चाहते हैं,तो आपको इसका निर्माण खुद करना होगा। आप अपने भविष्य की बागडोर केवल तभी थाम सकते हैं , जब आपकी आमदनी के स्त्रोत पर आपका नियंत्रण हो। इसलिए आपको खुद का व्यवसाय करने की जरुरत है।



क्या खुद का व्यवसाय आप ही करना चाहते हैं ? तो जवाब है : 2007 यू. एस. की एक सर्वे के अनुसार  72 प्रतिसत व्यस्क अमेरिकी नौकरी करने के वजाय अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं और इनमें से 67 प्रतिसत नियमित रूप से या लगातार अपनी नौकरी छोड़ने के बारे में सोंचते हैं। और भारत में कमसे कम यह प्रतिसत 25 जरूर होगा।

आप जानते हैं कि भारत की जनसंख्या 130 करोड़ है और 25 प्रतिसत भी अगर आप की तरह सोंचते हैं तो इसकी संख्या लगभग 30 करोड़ होगा।आज  भारत में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां बहुत तेजी से अपना पैर पसार रही है और नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में बहुत सी चिट-फंड कम्पनी भी बहुत सी आकर लोगों को गुमराह करती है।

आपको फर्क करना आना चाहिए नहीं तो आप भी इनके जाल में फंस सकते हैं। चिट-फंड कम्पनी आपको बहुत आसानी से पैसे  देती है। आपको कोई  काम भी ना के बराबर 





यह सुनना आपको शायद पसंद नहीं आएगा,लेकिन यदि आप अपने जीवन में एक अलग अर्थव्यवस्था गढ़ना चाहते चाहते हैं तो आपको नई नौकरी की जितनी जरुरत है,उस से ज्यादा जरुरत नए दोस्तों की हो सकती है। क्यों ? क्यूंकि भले ही वे आपसे प्रेम करते हों और भले ही उनका ऐसा इरादा  ना हो,लेकिन इस वक़्त आप जिन दोस्तों के साथ रहते हैं ,हो सकता है की वे ही आपको पीछे रोके हुए हों।

जिम रॉन ने कहा था की आपकी आमदनी अक्सर अपने पांच सबसे करीबी मित्रों की औसत आमदनी के बराबर होती है। और आपने यह भी सुना होगा की सामान प्रवृति वाले लोग साथ-साथ रहते हैं। यह अमीर लोगों,गरीब लोगों और मध्यमवर्गीय लोगों के बारे में भी सच है। दूसरे शब्दों में अमीर लोग अमीरों के  साथ नेटवर्किंग करते हैं  और मध्यमवर्गीय लोग दूसरे मध्यमवर्गीय लोगों के साथ उठते-बैठते हैं।

यदि आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो आपको भी उनलोगों  के साथ नेटवर्किंग करने की जरुरत है,जो या तो अमीर हैं या अमीर बनने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कई लोग पूरा जीवन बिता देते हैं ऐसे लोगों के साथ उठने -बैठने और नेटवर्किंग करने में बिता देते हैं, जो आर्थिक दृष्टि से उन्हें पीछे रोककर  रखते हैं। नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय में आप ऐसे लोगों के साथ उठते बैठते हैं ,जो आपको ज्यादा अमीर बनाने में मदद करते हैं।

खुद से यह पूछें : मैं जिन लोगों के साथ समय बिताता हूँ ,क्या वे मुझे अमीर बनाने के प्रति समर्पित हैं ? या उनकी ज्यादा इस बात में रूचि है कि कड़ी मेहनत करता रहूं ?

नेटवर्क मार्केटिंग न सिर्फ बेहतरीन व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करती है बल्कि यह मित्रों का एक बिलकुल नया संसार भी उपलब्ध कराती है -ऐसे मित्र ,जो आपकी ही दिशा में जा रहे हैं और उनकी बुनियादी जीवनमूल्य भी वही है ,जो आपके हैं।  

Comments

Popular posts from this blog

विस्वास हासिल करने का अचूक तरीका

आज के पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप किसी भी इंसान का विस्वास हासील कैसे कर सकते हैं ? विस्वास के  काबिल बनें। असली टेस्ट यह नहीं है की क्या सामने वाला विस्वास करेगा ,बल्कि साली टेस्ट यह है क्या आपको इस पर विस्वास है ? जबकि गलती हम यह करते हैं की दुनिया को समझने की कोसिस करते हैं पर कहीं-न-कहीं शक हमारे दिमाग भी रहता है। अपने आप में विस्वास जगाने के लिए दूसरों का विस्वास हासिल करने का अनिवार्य नियम है-  अपने बिज़नेस का ज्ञान रखिये।  ..आधा-अधूरा  नहीं पूरा रखना होगा ,याद रखें आपके प्रोडक्ट्स की जितनी ज्ञान होगी जीत उतनी आसान होगी क्यूंकि आपके जंग के वही असली हथियार है -ज्ञान। चलते रहिये और ज्ञान बढ़ाते रहिये। दूसरों के विस्वास को जितने और बनाये रखने का एक और तेज तरीका विश्व के महान कूटनीतिज्ञ बेंजमिन फ्रेंक्लिन के नियम  का  पालन करना है- मैं कभी किसी के बारे में जितना अच्छा बोल सकता हूँ ,अच्छा बोलूंगा। अपने प्रतिद्विंदि का भी तारीफ करूँगा। अतिश्योक्ति के बजाय अंडरस्टेटमेंट या न्यूनोक्ति की आदत डालें। कार्ल की यह फिलॉसोफी याद रखें :...

कौन रोएगा आपकी मृत्यु पर ?

कौन रोएगा आपकी मृत्यु पर ? एक बहुत ही बेहतरीन किताब जो किसी भी व्यावसायिक व्यक्ति को आगे बढ़ने और जीवन को और प्रभावशाली तरीके से जीने में मदद करेगी इसे जरूर पढ़ें।  जीवन की त्राश्दी मृत्यु में नहीं बल्कि जीती जी अपने अंतर्मन को मार देने में है।  मैं आपसे वादा कर सकता हूँ की अपनी मृत्यु शैय्या पर जब आपका जीवन रौशनी के अंतिम कगार पर होगा आपको जीवन में जोखिमों का सामना करने के लिए जरा भी अफ़सोस नहीं होगा। बल्कि आपको खेद और दुःख होगा उन खतरों केर लिए जो आपने उठाया नाहिं , हरे धनिया में छिपा है खूबसूरती का राज अगर आप सोंचती हैं की की हरे धनिया का इस्तेमाल केवल चटनी या अन्य रेसिपी में सिर्फ गार्निश के तौर पर किया जाता है ,तो आज आपको बताते हैं धनिया का उपयोग आप अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं। धनिया एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स है। आपके घर में रखा धनिया आपके चेहरे पर ग्लो ला सकता है। बस लेकिन इस बात का ध्यान रखें की आप जब भी आप अपने चेहरे पर प्रयोग करें , ताजी धनिया  का ही प्रयोग करें। धनिये की पाती में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे से पिम्पल्स ,एक्ने और झुर्रियों ...

महान दिन की शुरुआत करें

एक महान दिन की शुरुआत करें -एक महान दिन जीवन अच्छी तरह जिए गए दिनों की मोतियों के हार की पिरोयी गई श्रृंखला से ज्यादा कुछ नहीं होता। महान दिनों के लिए एकाग्र हों,और एक महान दिन का आना तय है।   अपने दिन की शुरुआत 10 चीजें लिखकर करें ,जिनके लिए आपको अपने जीवन में कृतज्ञ होना  है।  ३० मिनटों का समय लेकर  विवेक बढ़ाने वाला साहित्य से कुछ पड़ें ,ताकि आपका नजरिया फिर से बहाल कर सकें और खुद को आप प्रेरित कर सकें।  5 मिनट का समय लेकर अपने दिन की योजना बनाएं और उसके द्वारा एक ऐसा साँचा की रचना करें ,जिसके आधार पर आप दिन के बाकि घंटे बिताएं। इसके अतिरिक्त 3 ऐसे छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें ,जिन्हें आप इस दिन हर हालत में हासिल करेंगें।  ऐसे आहार लें ,जिसे एथिलीट अपने जीवन की सबसे अहम् स्पर्धा की तयारी करते हुए लेगा और प्रयाप्त मात्रा में पानी पियें  अपने दिन के अंत में ,अपने जर्नल में लिखकर गहराई से यह चिंतन करें की आपने इसे कैसे बिताया। अपने कार्यों का मूलयांकन करें और उन क्षेत्रों की पहचान करें, जिन्हें बेहतर करना है।  अपने दिन...